Madhushala: exploring the soul of Bachchan's timeless poetry cover art

Madhushala: exploring the soul of Bachchan's timeless poetry

Madhushala: exploring the soul of Bachchan's timeless poetry

Written by: Arisudan Yadav
Listen for free

LIMITED TIME OFFER | Get 2 Months for ₹5/month

About this listen

Bachchan’s Madhushala is no less than an ocean. The further you delve, deeper it becomes. The Madhushala Podcast is our own “Manthan” (churning) of the timeless poetry by Dr. Harivansh Rai Bachchan. As we explore the essence and soul of Madhushala, we tell interesting stories and talk about poet's life and inspirations. We will talk about the philosophy and relevance of Madhushala and other poems. There is an echo of India’s history and society from a century ago. Join me in this journey if you love Hindi / Urdu poems. Find me on Instagram @_ibnbatuta, or, http://www.arisudan.comArisudan Yadav Art
Episodes
  • 46. Bachchan's Madhushala: Sacrifice of Wine to save Amitabh | मधुशाला के कवि की प्रतिज्ञा
    Feb 10 2026
    Ep 46 of Madhushala podcast: When Bachchan pledge to leave alcohol to save his son Amitabh | मदिरा का त्याग In the previous episode of Madhushala, we visited Amritsar and Lahore, where Bachchan’s poem resonated in somebody’s heart several miles away, unbeknownst to him - until a chance meeting with that beautiful heart in Bareilly. So, what makes Bareilly unique? Let’s find out.पिछले अंक में बात की थी बच्चन बाबू और तेजी सूरी के आकस्मिक तरीके से मिलने की और दोनों का love at first sight हुआ। आज के एपिसोड में किस्सा मधुशाला और मदिरा का। ये बात काफी कही जाती है कि बच्चन जी ने मधुशाला जैसी कालजयी कविता तो लिख दी लेकिन स्वयं कभी मदिरा को हाथ नहीं लगाया – क्या ये वाकई सच था? किन्तु एक समय ऐसा आया जब बच्चन बाबू ने शराब को कभी न छूने की कसम उठा ली थी! तो आज की कहानी है बच्चन साहब के शराब छोड़ने की और उसका कारण थे अमिताभ बच्चन। Poems in this episode:मद, मदिरा, मधु, हाला सुन-सुन कर ही जब हूँ मतवाला,क्या गति होगी अधरों के जब नीचे आएगा प्याला,साकी, मेरे पास न आना मैं पागल हो जाऊँगा,प्यासा ही मैं मस्त, मुबारक हो तुमको ही मधुशाला ।।१०५।------------------------हर जगह जीवन विकल है!तृषित मरुथल की कहानी - हो चुकी जग में पुरानी,किन्तु वारिधि के हृदय की प्यास उतनी ही अटल है! हर जगह जीवन विकल है!रो रहा विरही अकेला - देख तन का मिलन-मेलापर जगत में दो हृदय के मिलन की आशा विफल है! हर जगह जीवन विकल है!अनुभवी इसको बताएँ - व्यर्थ मत मुझसे छिपाएँ,प्रेयसी के अधर-मधु में भी मिला कितना गरल है! हर जगह जीवन विकल है!------------------------------मदिरा-मज्जित कर मन-काया,जो चाहा तुमने कहलाया,क्या जीता यदि जीता मुझकोमेरी दुर्बलता के क्षण में! है हार नहीं यह जीवन में।------------------------------धीर सुतों के हृदय रक्त की आज बना रक्तिम हाला,वीर सुतों के वर शीशों का हाथों में लेकर प्याला,अति उदार दानी साकी है आज बनी भारतमाता,स्वतंत्रता है तृषित कालिका बलिवेदी है मधुशाला ।।४५। ------------------------------सुरा पी थी मैंने दिन चार - उठा था इतने से ही ऊब,नहीं रुचि ऐसी मुझको प्राप्‍त - सकूँ सब दिन मधुता में डूब,हलाहल से की है पहचान - लिया उसका आकर्षण मान,मगर उसका भी करके पान - चाहता हूँ मैं जीवन-दान!---------------देने को जो मुझे कहा था, दे न सकी मुझको हाला,देने को जो मुझे कहा था, दे न सका मुझको प्याला,समझ मनुज की दुर्बलता मैं, कहा नहीं कुछ भी करता,किन्तु स्वयं ही देख मुझे अब, शरमा जाती मधुशाला ।।१०७।---------Thanks for listening :-) Pl share your thoughts and check out my other Hindi podcasts: Jal Tarang (stories, poems, history): https://open.spotify.com/show/45OWiFomkPFOMNWhjmKld3Kitaab Ghar (a discussion on Hindi books): https://...
    Show More Show Less
    28 mins
  • 45. Madhushala: Bachchan meets Teji Suri in Bareily – Love at first sight? / बच्चन और तेजी का मिलन
    Oct 3 2025
    Check out YouTube for some unseen pictures!In the previous episode of Madhushala, we visited Amritsar and Lahore, where Bachchan’s poem resonated in somebody’s heart several miles away, unbeknownst to him - until a chance meeting with that beautiful heart in Bareilly. So, what makes Bareilly unique? Let’s find out.पिछले अंक में हमने यात्रा की थी लाहौर और अमृतसर की और बताया था कि लाहौर की छत से कैसे कवि के हृदय से कविता के रूप में एक वेदना की स्वर-लहरी उठी थी, और उसी शहर में किसी और के हृदय में प्रतिध्वनित होने लगी थी, और कवि को इसका कोई एहसास नहीं था। किंतु नियति यदि सीधे सीधे कुछ काम कर दे तो क्या ही बात हो, नियति तो वो नाटककार है जो असाधारण घटना को साधारण बना दे, और एक साधारण सी बात को जाने क्या नाटकीय रूप दे दे। नियति के नाटक का अगला ऐक्ट अब खेला जाने वाला था एक बार फिर बरेली में खेला जाने वाला था। क्या खास था बरेली में ऐसा? चलिए सुनते हैं।Poems in this episode:कल मुर्झानेवाली कलियाँ, हँसकर कहती हैं मग्न रहो।प्रतिध्वनित करता रहा है - शून्य जो तूने कहा है,इसलिए तुझको प्रणय की - एक दिन देगी सुनाई - दुर्निवार पुकार।इसीलिए सौन्दर्य देखकर, शंका यह उठती तत्काल, कहीं फ़साने को तो मेरे, नहीं बिछाया रखा जालचला सफ़र पर जब तक मैंने - पथ पूछा अपने अनुभव से,अपनी एक भूल से सीखा - ज़्यादा, औरों के सच सौ से,मैं बोला जो मेरी नाड़ी - में डोला, जो रग में घूमा,मेरी नाड़ी आज किताबी - नक़्शों की मोहताज नहीं है।मैं सुख पर, सुखमा पर रीझा - इसकी मुझको लाज नहीं है।क्या करूँ संवेदना लेकर तुम्हारी? क्या करूँ? मैं दुखी जब-जब हुआ - संवेदना तुमने दिखाई,मैं कृतज्ञ हुआ हमेशा - रीति दोनों ने निभाई,किन्तु इस आभार का अब - हो उठा है बोझ भारी;क्या करूँ संवेदना लेकर तुम्हारी? क्या करूँ? कौन है जो दूसरों को - दु:ख अपना दे सकेगा?कौन है जो दूसरे से - दु:ख उसका ले सकेगा?क्यों हमारे बीच धोखे - का रहे व्यापार जारी?क्या करूँ संवेदना लेकर तुम्हारी? - क्या करूँ? एक भी उच्छ्वास मेरा - हो सका किस दिन तुम्हारा?उस नयन से बह सकी कब - इस नयन की अश्रु-धारा?सत्य को मूंदे रहेगी - शब्द की कब तक पिटारी?क्या करूँ संवेदना लेकर तुम्हारी? - क्या करूँ?--- साकी से मिल, साकी में मिल, अपनापन मैं भूल गया, मिल मधुशाला की मधुता में, भूल गया मैं मधुशाला---वर्ष नव, हर्ष नव - जीवन उत्कर्ष नवनव उमंग, नव तरंग - जीवन का नव प्रसंग!नवल चाह, नवल राह - जीवन का नव प्रवाह!गीत नवल, प्रीति नवल - जीवन की रीति नवल,जीवन की नीति नवल - जीवन ...
    Show More Show Less
    24 mins
  • 44. Madhushala: Love returns to Bachchan, from Lahore to Bareilly / लाहौर से बरेली तक
    Aug 19 2025
    Madhushala Podcast on YouTube - Now with some unseen and rare pictures of Dr Harivansh Rai Bachchan! Episode 44: Madhushala: Love returns to Bachchan, from Lahore to Bareilly / Women in Bachchan's life: Teji Suri / लाहौर से बरेली तक In the previous episode, we discussed an incident of a young fan of Madhushala committing suicide in Bareilly and how deeply it affected the poet. As destiny will have it, the same Bareilly brings a new, fresh turn to Bachchan's life. But this fresh, fragrant breeze was to come all the way from Lahore (still a part of India before partition). Join me on a trip to Lahore?पिछले अंक में हमने बात की थी कि किस तरह बरेली के कवि सम्मेलन के बाद बच्चन जी की कविताओं के रसिक एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी और उसका कविराज पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा। लेकिन यही बरेली कवि के जीवन में एक नया, ताज़गी भरा मोड़ भी लाने वाला था। लेकिन बरेली में कवि के तन-मन को भीतर तक स्पर्श कर जाने वाली ये नरम, सुवासित बयार तो लाहौर की ओर से चलकर आने वाली थी। तो चलिए पहले लाहौर का एक चक्कर लगा लेते हैं। Poems in this episode:मदिरा-मज्जित कर मन-काया, जो चाहा तुमने कहलाया,क्या जीता यदि जीता मुझको, मेरी दुर्बलता के क्षण में! है हार नहीं यह जीवन में।तुमने समझा मधुपान किया?मैंने निज रक्त प्रदान किया!उर क्रंदन करता था मेरा,पर मुख से मैंने गान किया!मैंने पीड़ा को रूप दिया,जग समझा मैंने कविता की।मैं एक सुराही मदिरा की!-------------आँखों में भरकर प्यार अमर,आशीष हथेली में भरकरकोई मेरा सिर गोदी में रख सहलाता, मैं सो जाता!कोई गाता मैं सो जाता!संसृति के विस्तृत सागर पर -सपनों की नौका के अंदरसुख-दुख की लहरों पर उठ-गिर बहता जाता मैं सो जाता!कोई गाता मैं सो जाता!मेरे जीवन का खारा जल,मेरे जीवन का हालाहलकोई अपने स्वर में मधुमय कर बरसाता, मैं सो जाता!कोई गाता मैं सो जाता!-------------क्या न किसी के मन को भाया,दिल न किसी का बहला पाया?क्या मेरे उर के अंदर ही गूँज मिटा उर क्रंदन मेरा?व्यर्थ गया क्या जीवन मेरा--------------------Thanks for listening :-) Do write a review and send your comments. Check out my other Hindi podcasts: Jal Tarang (stories, poems, history): https://open.spotify.com/show/45OWiFomkPFOMNWhjmKld3Kitaab Ghar (a discussion on Hindi books): https://open.spotify.com/show/3sTh2uvc4Ze9rS2ta8xdQpYou can connect with me:Instagram⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.instagram.com/_ibnbatuta/Facebook⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.facebook.com/arisudanLinkedin⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.linkedin.com/in/arisudan/YouTube⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.youtube.com/playlist?list=PLJRWgt8jlb28bhOlggocCq_JBhfyawg5uPinterest⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://in.pinterest.com/madhushalapodcast/_created/www.arisudan.com⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠Credits:1. 'Madhushala' written by Dr Harivansh Rai Bachchan2. Autobiographies of Dr Harivansh Rai Bachchan – Kya Bhulun Kya Yaad Karun, Need Ka Nirman Phir, Basere se Door, Dashdwar se Sopan Tak.3. Kavivar Bachchan ke Saath, and Guruvar Bachchan se Door - Ajitkumar4. Various YouTube Videos and information from InternetKeywords: #Bachchan #madhushala #philosophy #hindi #poetry #stories #history #literature #Bareilly #Lahore #Amritsar #Faiz #MaulanaTajwar #ChandraguptVidyalankar #TejiSuri
    Show More Show Less
    17 mins
No reviews yet