Collaborative | सहयोग देने वाला होता है चैंपियन | Harshvardhan Jain cover art

Collaborative | सहयोग देने वाला होता है चैंपियन | Harshvardhan Jain

Collaborative | सहयोग देने वाला होता है चैंपियन | Harshvardhan Jain

Listen for free

View show details

About this listen

Support is the port of development. Be supportive to support yourself even when nobody is supporting you. Collaborate with your counterparts in your field of expertise. This will give you an opportunity to be in the fast lane.  सहयोग से समृद्धि और प्रसिद्धि के दर्शन होते हैं। एक लीडर के लिए सहयोगात्मक भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। सहयोग करने वाला ही ऊंची उड़ान भरता है। एक दूसरे का सहयोग करने से संभावनाओं के दरवाजे खुल जाते हैं। लोगों के लिए काम करने वाले को ही लोगों का सहयोग मिलता है। आप लोगों का सहयोग करें, लोग आपका सहयोग करेंगे। सहयोग ही सफलता की सीढ़ी बन जाता है। महानता महान काम करने से मिलती है और अधिकतर लोगों के लिए जो व्यक्ति काम करता है, उसे महानता के दर्शन होते हैं। जो व्यक्ति दूसरों के सहयोग के लिए खुद को तैयार कर देता है, उसे हर तरफ से सहयोग ही सहयोग मिलता है। शुरुआत में सहयोग नहीं मिलता है लेकिन लोग आप का मूल्यांकन कर रहे होते हैं। जब आप लगातार बढ़ते जा रहे होते हैं, तब लोग ध्यान से आपको देख रहे होते हैं। जब आपकी एकाग्र निष्ठा को लोग देखते हैं, तब आपका सहयोग करने के लिए तैयार होते हैं। इसलिए सहयोग को उपलब्धियों का माध्यम मान कर काम करने की आवश्यकता है।  कोई भी विकास अकेले नहीं होता है, बल्कि लोगों के सहयोग से होता है और लोगों के द्वारा होता है। आपको तो सिर्फ माध्यम बनना होता है। आपको तो सिर्फ बिखरी हुई कड़ियों को आपस में मिलाना होता है। जंजीर तो बन ही जाती है। इस जंजीर का हिस्सा बनें। विकास तो होना निश्चित है। तो क्यों नहीं इस विकास का हिस्सा बन जाते हो। जब आप विकास का हिस्सा बनते हो, तब बड़े बदलाव आते हैं और अपने लक्ष्य या अपने सपने की समृद्धि में लोगों को जोड़ने से आपकी सफलता की सीमाएं रिकॉर्ड तोड़ देती हैं। इसलिए जब भी आप अपने विकास की बात करें, साथ में लोगों के विकास की भी बात करें क्योंकि लोग आपके लिए सेना की तरह काम करते हैं। लोगों का सहयोग आपको ताकतवर बनाता है। इस दुनिया में जिस व्यक्ति को लोगों का सहयोग मिला है, उसे व्यक्तित्व बनने से कोई नहीं रोक पाया है। यह एक इतिहास का विषय है। आप ऐतिहासिक पात्रों का अध्ययन करके अपने भविष्य को इतिहास बना सकते हैं।  एकता और एकाग्रता से अनमोल उपलब्धियों का प्रारंभ होता है। जब एक टीम या एक समूह एकाग्र होकर एक लक्ष्य पर काम करता है तो उपलब्धियां बार-बार मिलती हैं और सुर्खियां बार-बार बनती ...
No reviews yet