Episodes

  • Bahubali या बेगुनाह? Rajan Tiwari ने सुनाए Shri Prakash, Puravanchal Mafia और Shahabuddin के क़िस्से: Crime Branch
    Oct 13 2026
    बिहार और पूर्वांचल की राजनीति में चर्चित रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी Crime Branch में अपनी कहानी लेकर आए हैं. राजन तिवारी का दावा है कि उनके खिलाफ़ लगभग 40 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन वो सभी मामलों में बरी हुए. इस पॉडकास्ट में बातचीत होगी श्रीप्रकाश शुक्ला से उनकी बचपन की दोस्ती, बृज बिहारी प्रसाद और वीरेंद्र प्रताप शाही हत्याकांड, अजीत सरकार हत्याकांड में लगे आरोप और देवेंद्र दुबे की हत्या के दौरान हुई गोलीबारी की चर्चा. साथ ही आपको सूरजभान सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, अनंत सिंह, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से जुड़े क़िस्से भी सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा सुनिए जेल में बिताए उनके 15 साल, चुनाव लड़ने और अपराध-राजनीति के गठजोड़ की पूरी कहानी.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Nikhil Kumar
    Show More Show Less
    1 hr and 14 mins
  • Jantar Mantar Protest, Gangster-Police का Nexus और Bablu Srivastava के बवाली क़िस्से: Crime Branch
    Oct 6 2026
    दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल कमिश्नर और 1984 बैच के IPS अधिकारी दीपक मिश्रा, जिन्हें एक सख्त और बेखौफ़ ‘सुपरकॉप’ माना जाता है, आज ‘क्राइम ब्रांच’ में सुना रहे हैं अपने करियर के कुछ सबसे चर्चित किस्से. जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, निर्भया कांड के दौरान इंडिया गेट को सील करने का फ़ैसला, दिल्ली के दंगे और गैंगस्टर्स के खिलाफ़ कार्रवाई पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा नेपाल में बबलू श्रीवास्तव और मिर्ज़ा दिलशाद बेग तक पहुंची एक किडनैपिंग की जांच और अपनी टीम के सस्पेंशन के बाद इस्तीफ़ा देने की कहानी भी इस बातचीत का हिस्सा है. साथ ही, पुलिस, न्यायपालिका और समाज की जवाबदेही पर उनकी बेबाक राय सुनिए अरविंद ओझा के साथ.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    Show More Show Less
    1 hr and 5 mins
  • Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch
    Sep 23 2026
    18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. Crime Branch के इस खास एपिसोड में हम लौटते हैं 2005-06 के निठारी में, जहां बच्चों के गायब होने की शिकायतें हुईं, डी-5 के पीछे से कंकाल मिले और एक रसोइया देखते ही देखते देश के सबसे चर्चित अपराधियों में शामिल हो गया. हम बात करेंगे उस मनोवैज्ञानिक जांच की, जिसमें कोली के व्यक्तित्व और व्यवहार को लेकर कई अहम बातें सामने आईं. फिर देखेंगे कि अदालतों में उसके खिलाफ़ पेश किए गए सबूतों पर क्या सवाल उठे और आखिर क्यों उसकी सज़ा टिक नहीं पाई. और फिर सबसे बड़ा सवाल सुरेंद्र कोली की मौत कैसे हुई? पुलिस का मानना है कि उसने खुद की जान ली, लेकिन इसके भी कई पहलू हैं. इस पूरे मामले को समझिए अरविंद ओझा के साथ.
    Show More Show Less
    27 mins
  • Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch
    Sep 29 2026
    निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा था. कोली ने कई घटनाओं और लोगों से जुड़ी बातें इतनी बारीकी से कैसे याद रखीं? उसके व्यक्तित्व में कौन-सी असामान्य बातें सामने आईं? क्या उसके दिमाग में कोई ऐसा मानसिक बोझ था, जो बाद में उसकी जिंदगी पर भारी पड़ा? इस खास बातचीत में जानिए कोली के दिमाग, साइकोपैथ्स और साइकोलॉजी से जुड़े कई चौंकाने वाले पहलू.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    Show More Show Less
    55 mins
  • Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
    Sep 8 2026
    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थी. पुलिस की जांच में इसके अलावा एक बड़े नेटवर्क और पुरानी गैंगवार की विरासत का एंगल भी सामने आया. इस कहानी में गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया, जेल में बैठे कथित हैंडलर्स, फरार शूटर्स और कनाडा-अमेरिका में मौजूद कुछ लोग हैं. Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में जानिए अंकित बालियान की पूरी कहानी - उनके संघर्ष और म्यूज़िक करियर से लेकर उस आख़िरी शाम तक. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
    Show More Show Less
    20 mins
  • Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
    Sep 1 2026
    मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे से विवाद से शुरू हुआ सफ़र उन्हें वरदराजन मुदलियार, दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, बड़ा राजन, अरुण गवली और सुभाष सिंह ठाकुर जैसे अंडरवर्ल्ड के बड़े नामों के करीब ले गया. इस बातचीत में श्याम किशोर बताते हैं उस दौर की कई अनसुनी और हैरान करने वाली कहानियां. दाऊद इब्राहिम और करीम लाला के सामने हुई वो मीटिंग, जहां उन्होंने क़ुरान पर हाथ रखने से इनकार कर दिया, वरदा भाई से मिलना, दाऊद से बग़ावत, अरुण गावली से मुलाकात, पुलिस हिरासत और टॉर्चर, मुंबई के अलग-अलग इलाकों पर. ये पॉडकास्ट एक ऐसे इंसान का कबूलनामा है, जिसने अपराध, गैंगवार, पुलिस, जेल और मौत के साए को बहुत करीब से देखा. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    Show More Show Less
    1 hr and 9 mins
  • Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
    Aug 25 2026
    Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    Narrator- Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    Show More Show Less
    22 mins
  • Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
    Aug 19 2026
    वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर.
    इस एपिसोड में जानिए:
    • बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड?
    • दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया?
    • शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी?
    • वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था?
    • इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने उसे कैसे गिरफ्तार किया?
    • जेल में रहते हुए संत बनने की उसकी कोशिश विवादों में कैसे घिरी?
    ये सिर्फ़ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि अपराध, सत्ता, बदले, अंडरवर्ल्ड और पहचान बदलने की एक ऐसी दास्तान है, जिसमें हर मोड़ पिछले मोड़ से ज़्यादा चौंकाने वाला है. सुनिए क्राइम ब्रांच का ये विशेष एपिसोड.

    Narrator - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    Show More Show Less
    22 mins