• O...jaan - e - jana
    Feb 20 2026

    कभी मिलो…
    तो दिखाऊँ तुम्हें,
    बताऊँ तुम्हें,
    और… जताऊँ भी तुम्हें कि…

    तू ज़िंदगी है…
    तू ही ज़रूरत है…
    साँस जब तक…
    तुम्हें मोहब्बत करूँगा, ज़ाना…
    ओ जाने जाना…

    ❤️

    O… Jaan-e-Jana
    A deeply intimate Hindi romantic story that is meant to be felt, not just heard.

    In this episode, love is not just words…
    it is a promise,
    a longing,
    and a connection that goes beyond time.

    If you've ever loved someone with your whole heart,
    this story will stay with you.

    🎧 Listen to Dhadkane Meri Sun,
    where stories aren't just told… they are experienced.

    Follow for more immersive Hindi love stories.

    Show More Show Less
    18 mins
  • Main Tera Hoon | Valentine's Special
    Feb 9 2026

    मोहब्बत खुदा है
    प्रेम ईश्वर है
    Love is GOD.....
    GOD....जिसे छुआ नहीं जा सकता, पर सच्ची प्रार्थनाओं से पाया ज़रूर जा सकता है...इसलिए रिश्ता ये तेरा मेरा...
    इस दुनिया के इतर उस दुनिया में भी रहता है ,
    जहाँ प्रेम निश्छल निर्मल गंगा की तरहा बहता है l
    रिश्ता ये तेरा मेरा,
    समंदर सा अथाह गहरा,
    जिसमें घूम गया मैं,
    झूम गया मैं....
    संभालना मेरे बस में नहीं अब
    डूब गया मैं...
    संभलने की तमन्ना भी नहीं कोई...
    क्यों कि,
    तेरे सिवा और है ही क्या मेरे पास
    एक नाम तेरा - एक तेरा अहसास
    काश...
    इस valentine रहे...तू मेरे पास
    क्यों कि...
    मैं तेरा था...मैं तेरा हूँ...मैं तेरा ही रहूँगा...।

    This Valentine's Special episode of Dhadkane Meri Sun is a deeply immersive journey into unconditional love, the kind that transcends distance, time, and even existence itself.

    Through poetic storytelling and intimate narration, this episode explores the idea that true love is not possession, it is surrender. Not demand, but devotion.

    If this episode touches your heart, follow the show and share it with someone who believes that love is not just a feeling… but faith.

    🎧 Listen on:
    Spotify
    Apple Podcasts
    JioSaavn

    New episodes every week.

    #DhadkaneMeriSun #DrRajnishKaushik #ValentinesDay #HindiPodcast #LoveStories

    Save this episode and come back to it whenever love feels distant.

    Show More Show Less
    28 mins
  • Tera vada
    Jan 26 2026

    तूने कहा था.....
    रस्मों में तू
    रिवाजों में तू
    तू ही कसम
    इरादों में तू
    धड़कन धड़कन साँसे भी तेरी
    ....फिर भी भुला दिया तूने
    रुला दिया तूने
    वफाओं का ये कैसा
    सिला दिया तूने......
    जबकि...तूने कहा था...कि...
    .....कुछ भी नहीं पूरा बिन तेरे
    बिन तेरे जीवन मेरा आधा
    बेशक, मैं थोड़ी सी तुझमे
    पर ,मुझमें तू "रब" से भी ज्यादा
    .....फिर क्या हुआ तेरा वादा...

    A promise once made with the soul…
    A love that lived in every breath…
    And a silence that broke everything.
    'Tera Vada' is a story of faith, love, and the pain of being forgotten.

    Show More Show Less
    21 mins
  • Tujhe bhulna to chaha
    Jan 15 2026

    सिखाया वक़्त ने जीना
    सब्र और गम को भी पीना
    मगर जहाँ भी जिक्र तेरा आया
    वहां हम सब लुटा आये
    तुझे भूलना तो चाहा
    लेकिन भुला ना पाए......

    Some memories don't fade with time.
    Some names stay, even when people leave.
    This episode is for everyone who tried to forget… and couldn't.

    Show More Show Less
    26 mins
  • first love at first sight
    Jan 5 2026

    मेहरबां हुआ वक़्त और हसरतें भी
    लम्हा लम्हा चाहतों में टूटी सरहदें भी
    रतजगों में बीती ना जाने कितनी रातें
    दिन के उजालों में बेहिसाब बातेँ
    बातेँ करार की और इक़रार की
    पहली नजर के पहले प्यार की....

    Show More Show Less
    23 mins
  • silsila pyaar ka (New Year's special)
    Dec 29 2025

    क्या हुआ जो इस बरस भी आरजू ए मोहब्बत पूरी ना हो सकी ....

    क्या हुआ जो दरमियाँ उसके और तुम्हारे खत्म दूरी ना हो सकी ... इश्क़ तो है ना तुम्हें उससे और उम्मीदे वफा भी... इसलिए सब्र करो वो दौर भी आयेगा... जब होगा मेहरबां वक़्त भी और महबूब भी दौड़ा चला आयेगा... इसलिए ना हो उदास, ना डूबो गम के अँधेरों में... ये मिजाज ए हुस्न है पल पल बदलता रहेगा, ये सिलसिला है प्यार का चलता रहेगा....
    Show More Show Less
    15 mins
  • Teri marzi
    Dec 28 2025

    वो लम्हे जो दर्द थे तेरा

    वो लम्हे जो फर्ज थे मेरा निभाये जो आँसुओं की धार में वो लम्हे जो मुझपे कर्ज़ थे तेरा.... मगर कह के एहसां , जता दिया तूने अपनों की फ़ेहरिस्त से हटा दिया तूने हुस्न और इश्क़ की जद्दोजहद में मैं गैर हूँ तल्ख लहजे में बता दिया तूने... फिर भी मैं दहकता रहा उसी आग में गाता रहा तुझी को ग़मों के साज़ में घुटता रहा- मरता रहा- रहा फिर भी जिंदा पुकारता ही रहा दिल की हर आवाज में मगर तूने नहीं समझी मेरी चाहत मेरी मर्जी गुरूर ए हुस्न में अपने सुनी ना दिल की एक अर्जी तेरी मर्जी...तेरी मर्जी...तेरी मर्ज़ी
    Show More Show Less
    18 mins
  • Tumhara Intezar
    Dec 11 2025

    कहते हैं कि वक़्त आदतन चीजों को संयमित कर देता है , मगर इंतजार...जो प्यार में होता है किसी का, वह अपनी जगह ढीठ बना रहता है, शून्य और अनंत के बीच फैले रिक्त स्थानो में...यह सोच कर कि तुम आओगी और पढ़़ोगी मेरी आँखों में लिखी वो सारी प्रार्थनाएं, जो ईश्वर से करता रहता हूँ मौन की डोर पकड़ कर...इस ख्याल से भी कि किसी तरह दिल बहल जाये, इन्तज़ार के पल ढल जायें, करार रातों के बेक़रारी में बदल जायें, जादू प्रेम का मेरे तुम्हारे ना आने की जिद पे कुछ यूँ चल जाये..कि ना चाह कर भी तुम पुकार लो मुझे...कि तुम ही से प्यार है...तुम्हारा इंतजार है....

    Show More Show Less
    20 mins