Do For others | जो वो खुद नहीं कर सकते | Harshvardhan Jain cover art

Do For others | जो वो खुद नहीं कर सकते | Harshvardhan Jain

Do For others | जो वो खुद नहीं कर सकते | Harshvardhan Jain

Listen for free

View show details

About this listen

Serve others to get service, served by others for expansion of your ambitious dreams. Help others to jump higher than their expectations, others will help you to get higher than your expectations.  #DoForothers #harshvardhanjain #bestmotivationalvideo सपने उसी के पूरे होते हैं जो अपने सपने से दूसरों के सपनों को जगा देता है। अधिकतर लोग अपने सपने खुद पूरे नहीं कर सकते। इसलिए आप उनके सपने पूरे करने की ज़िम्मेदारी उठा लें। लोग आपके सपनों को सीढ़ी बनाकर अपने सपनों को अपने कंधों पर उठा लेंगे। लोगों के सपने पूरे होने से पहले आपके सपने पूरे हो जाएंगे। विश्वास कीजिए, जो काम लोग खुद नहीं कर सकते, वो काम आप उनके लिए करके दिखा दें। अधिकतर लोग अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के सपने देखते हैं। आप लोगों की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने का विश्वास दिला दें, आपके बड़े-बड़े सपने पूरे हो जाएंगे। दुनिया में सपनों का व्यापार बहुत बड़ा होता है। जरूरतों का व्यापार बहुत बड़ा होता है। उम्मीदों का व्यापार बहुत बड़ा होता है। यदि करना ही है तो सपनों का व्यापार करें और खुशियों का व्यापार करें। आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।  सहयोग का व्यापार बड़ा भाग्ययोग बन जाता है। यदि आप लोगों का सहयोग करेंगे, तो आपको सहयोग की कमी नहीं रहेगी। आप करोड़ों लोगों की सहायता करें, करोड़ों लोग आपका समर्थन करके आपको चमकता हुआ सितारा बना देंगे। दूसरों के लिए सेवक बनो, सेवा करने वाले बहुत लोग मिल जाएंगे। आप दूसरों के लिए सीढ़ी बन जाओ, लोग आपको पहाड़ बना देंगे। अपनी क्षमता और सामर्थ्य को समझने की आवश्यकता है। जो काम आप खुद के लिए नहीं कर सकते, वह काम लोग आपके लिए कर सकते हैं और जो काम लोग खुद नहीं कर सकते, वह काम आप लोगों के लिए कर सकते हैं। इसलिए अपनी क्षमता पर संदेह करने के बजाय, अपनी क्षमता को सकारात्मक भाव से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। लोग आप जैसे लोगों का इंतजार कर रहे होते हैं। सिर्फ आपको कदम बनाकर लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता है।  आपके कदमों की धमक ऐसी हो कि आप के पद चिन्ह दूसरों के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शक बन जाएं। आप आगे बढ़ते जाएं, लोग आप को देखते हुए पीछे पीछे चलते चले जाएं। आप अपने विचारों को अपनी ताकत बना लें क्योंकि विचारों की ताकत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा के समान होती है। आज आप अपने विचारों पर विश्वास करेंगे तो भविष्य में आपके विचार लोगों के लिए विचारधारा बन जाएंगे। आपके सिद्धांत लोगों ...
No reviews yet