Season's Savings | ₹5/mo for 3 months

₹199/month after first 3 months. Renews automatically. Terms apply.
गुरु गोविंद दोऊ खड़े | काके लागूं पांय | गुरु शिक्षक नहीं, गुरु ज्ञान छीन लेता है | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा` cover art

गुरु गोविंद दोऊ खड़े | काके लागूं पांय | गुरु शिक्षक नहीं, गुरु ज्ञान छीन लेता है | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा`

गुरु गोविंद दोऊ खड़े | काके लागूं पांय | गुरु शिक्षक नहीं, गुरु ज्ञान छीन लेता है | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा`

Listen for free

View show details
About this listen
गुरु गोविंद दोऊ खड़े | काके लागूं पांय | गुरु शिक्षक नहीं, गुरु ज्ञान छीन लेता है | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा`दोस्तों इस वीडियो में कबीर दास जी का सबसे प्रसिद्ध दोहा समझाया गया हैगुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पांयबलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बतायगुरु पूर्वीय चेतना की खोज है। पश्चिम की भाषाओं में गुरु जैसा कोई शब्द ही नहीं। शिक्षक है, अध्यापक है, आचार्य है, पर गुरु जैसा कोई शब्द नहीं।शिक्षक वह है जो ज्ञान दे, जिससे जानकारी बढ़े। गुरु शिक्षक नहीं। गुरु ज्ञान नहीं देता, तुम्हारी जानकारी भी नहीं बढ़ेगी। ठीक उल्टा है, गुरु तुम्हारा सारा ज्ञान छीन लेता है।गुरु तुम्हारी स्मृति को गिरा देने के उपाय बताता है। वह पहले तुम्हें परम अज्ञानी बना देता है। क्योंकि जैसे ही तुम खाली होते हो, वैसे ही परमात्मा के द्वार खुल जाते हैं। वह द्वार उसी के लिए खुलते हैं जो जानता है कि मैं नहीं जानता हूं।जिसे ख्याल है कि मैं जानता हूं, उसके लिए परमात्मा के द्वार सदा बंद हैं। मैं जानता हूं, इससे बड़ा कोई अहंकार नहीं।गीता, कुरान, बाइबल, वेद कंठस्थ कर लो, वो सब कचरा है, वो भी उधार है। इस बोझ को हम पांडित्य कहते हैं। इस बोझ से तुम परमात्मा के आकाश में उड़ ना सकोगे। मोक्ष के लिए तो निर्भार होना चाहिए।इसीलिए सुकरात ने कहा, जब कोई ज्ञानी हो जाता है तो पहली बात यही जानता है कि मैं नहीं जानता हूं।शिक्षक शास्त्र को हस्तांतरित करता है। गुरु जो समाज ने दिया है उसे छीन लेगा। गुरु तुम्हें समाज से मुक्त करता है, ज्ञान से मुक्त करता है।गुरु के पास सीखने नहीं, अनसीखने जाना पड़ता है। रमण महर्षि के पास एक विद्यार्थी आया, कहा कुछ सिखाइए। उन्होंने कहा कहीं और जाओ, यहां तो हम मिटाते हैं, पोंछते हैं। यहां हम तुम्हें खाली करेंगे, भरेंगे नहीं।गुरु और शिक्षक में बुनियादी भेद है। शिक्षक शब्द से शुरू करता है, शब्द ही लक्ष्य है। गुरु शब्द से शुरू करता है, लेकिन निशब्द लक्ष्य है।गुरु शब्द का उपयोग तुम्हारे शब्दों को मिटाने के लिए करता है। जैसे एक कांटा लगा हो तो दूसरे कांटे से निकालते हैं। फिर दोनों कांटे फेंक दो।शिक्षक से संबंध बुद्धि का है। गुरु से संबंध दो हृदयों का है। गुरु से बिना श्रद्धा के कुछ भी नहीं घटेगा।गुरु और शिष्य के बीच गुण का भेद है, मात्रा ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
No reviews yet