Season's Savings | ₹5/mo for 3 months

₹199/month after first 3 months. Renews automatically. Terms apply.
नहीं आचार ना चाह ना | चरणों में लीन रे | मांगना कुछ भी नहीं फिर भी झुके हैं | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा` cover art

नहीं आचार ना चाह ना | चरणों में लीन रे | मांगना कुछ भी नहीं फिर भी झुके हैं | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा`

नहीं आचार ना चाह ना | चरणों में लीन रे | मांगना कुछ भी नहीं फिर भी झुके हैं | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा`

Listen for free

View show details
About this listen
`नहीं आचार ना चाह ना | चरणों में लीन रे | मांगना कुछ भी नहीं फिर भी झुके हैं | कबीर वाणी | गीता ज्ञान गंगा`const description = `दोस्तों इस वीडियो में कबीर दास जी का गहरा दोहा समझाया गया हैनहीं आचार ना चाह ना चरण लो लीना रेकबीर कहते हैं भक्ति मारग जीना रेमांगना कुछ भी नहीं, फिर भी मांगने वाले की तरह खड़े हैं। हो गए सम्राट, मांगने को कुछ भी नहीं, फिर भी दास की तरह झुके हैं।ना मांगते कुछ, ना मांगे कुछ, लेकिन चरणों में प्रेम को लगा दिया है। चरण लो लीन रे, बस चरणों में पड़े हैं।और तुम क्या करते हो ? तुम चरण को तब पकड़ते हो जब कुछ मांगना हो, हे प्रभु मुझे ये दे दे। जब मांगना ही नहीं होता तो चरण किस लिए पकड़ना।इसीलिए कबीर कहते हैं नाजुक मार्ग है, मांगना कुछ भी नहीं और चरण को पकड़े हुए हैं। जैसे मीरा।थे सम्राट, भिक्षा पात्र लिए झुके, उसे बहुत कुछ मिलता है। सब बिना मांगे मिलता है।मांगना छोड़ दिया तो मिल गई दुनिया मुझे, बिन मांगे मोती मिले।बिन मांगे चारों तरफ बरस रहे होते हैं, क्योंकि ये आदमी तो सम्राट है और दास की तरह झुका है।महावीर को तुम झुका ना सकोगे, महावीर घुटने के बल हाथ जोड़कर प्रार्थना ना कर सकेंगे। जब मांगना ही कुछ नहीं तो झुकना क्यों ?भक्त से ज्यादा विरोधाभास खोजना कठिन है। भक्त में दो विपरीत मिल रहे हैं, एक तरफ महावीर जैसा सम्राट और दूसरी तरफ साधारण भिखारी, दोनों एक साथ।अगर तुम झुको तो शरीर ही झुकता है, अहंकार तो भीतर खड़ा रहता है। वो कभी नहीं झुकता।जैसे अहंकार झुकता है, वैसे तुम लव लीन होते हो, वैसे ही भीतर एक नया रंग पैदा होने लगता है।इसीलिए ज्ञानी को रूखे-सूखे पाओगे। महावीर से कोई कविता पैदा नहीं होगी, ना कोई गीत पैदा होगा। महावीर नाचेंगे भी नहीं।चैतन्य नाचेंगे, मीरा नाचेगी। घुंघरू बांध मीरा नाचेगी, भक्त नाचेगा।भक्त गीला होगा, आद्र होगा, डूबा होगा। ज्ञानी सूखा होगा, ज्ञानी मरुस्थल जैसा होगा।भक्त का तो झरना होगा जो गाता ही रहता है। ज्ञानी चुप होगा, ज्ञानी मौन होगा। भक्त संगीत से भरा होगा।उसकी चुप्पी में गीत होगा, उसके गीतों में चुप्पी होगी। वो मध्य में है।साधन के रसधार में, रहे निस दिन भीना रे।साधना यानी भक्ति, साधना यानी कीर्तन, साधना यानी नाम स्मरण, साधना यानी जप, साधना यानी परमात्मा के चरणों में सदा लगे रहना।ऊपर कुछ भी करे...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
No reviews yet